You are currently viewing Nibba Nibbi meaning in Hindi | निब्बा-निब्बी का अर्थ

Nibba Nibbi meaning in Hindi | निब्बा-निब्बी का अर्थ

आज कल social  media में निब्बा-निब्बी नाम से कई जोक्स और मिम्स काफी वॉयरल हो रहे है। क्या आप भी जानना चाहते है की (Nibba-Nibbi ) क्या मतलब है। इन शब्दो का और क्यों ये इतने ट्रेंड्स में है। 

Nibba Nibbi (निब्बा-निब्बी) का अर्थ क्या होता है 

निब्बा-निब्बी (Nibba-Nibbi in Hindi) का अर्थ है युवा प्रेमी जोड़ा जो काफी कम उम्र में (किशोर अवस्था) ही प्यार में पड़ कर प्रेम गीत गाना शुरू कर देते हैं। 

“निब्बा”  (जो निम्बी का पुरुष रूप ) मूल रूप से उन किशोरों  के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है जो कम उम्र में प्यार में निब्बी के पड़ जाते है। 

“निब्बी” (जो निम्बा का महिला रूप ) मूल रूप से उन किशोरियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है जो कम उम्र में निब्बा के प्यार में पड़ जाते है।

 और दोनों  सोचते हैं कि वह शादी करेगे और बच्चे पैदा करेगे।

Nibba Nibbi क्या होता है ? ये ट्रैंड में क्यों है ?

आज कल सोशल मिडिया पर कम उम्र के प्रेमी जोड़े को निब्बा निब्बी के नाम से सम्बोधित किया जा रहा है। जहाँ किशोरों (कम उम्र के) में पहले गर्ल फ़्रेंड बॉय फ्रंड बनाने का ट्रैंड था वही कुछ कदम आगे बढ़ कर आज ये ट्रैंड love  या relationship में बदलता जा रहा है।

कुछ समय पहले तक जो बाबू सोना के नाम से फेमस थे वही आज निब्बा निब्बी के नए नाम से सामने आ रहे है। ये लोग अपने प्यार के प्र्दशन के लिए सोशल मिडिया का भरपूर उपयोग करते है। चाहे वह इंस्टाग्राम हो या फेस बुक। 

What is Nibbi age? | निब्बी उम्र क्या है?

निब्बा और निब्बी की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। यह शब्द मूल रूप से युवा लड़कों और लड़कियों के लिए इस्तेमाल किया गया था।

Nibba Nibbi शब्द आया कहा से ?

निब्बा शब्द की उत्पति मुख्य रूप से निग्गा से हुई है (निब्बा निगा का एक परिवर्तन है) जो अमेरिकन लोग काले आफ्रिकन लोगो का मजाक उड़ने के लिए करते थे। ये शब्द ज्यादातर online ही यूज में लिया जाता था। आज भी वहा ऐसा ही चलन है। 

ऐसा माना जाता है की निग्गा शब्द अभद्र है इसका उपयोग किसी जाति विशेष का मजाक बनाने या निचा दिखने के लिए किया जाता है। 

निग्बा का उपयोग निग्गा का उपयोग करने की परेशानी से बचने के लिए किया जाता है। बेसिकली ये निब्बा शब्द भी मजाक उड़ने के लिए ही किया जाता है। परन्तु ये शब्द निग्गा शब्द के जितना आक्रामक या अभद्र नहीं है। 

Nibba Nibbi Memes Example 

Nibba Nibbi
Nibba Nibbi

निष्कर्ष 

आप कह सकते है कि  Nibba Nibbi शब्द का इस्तेमाल सांता बंता के तर्ज पर चुटकुलों या मिम्स की तरह ही किया जाता है। 

जिस प्रकार सांता बंता का मतलब ही दो मंद बुद्धि वाले आदमी है और जैसे ही उनके जोक्स स्टार्ट होते ही हमे समझ आ जाता है की कुछ बेवकूफी वाली घटना या संवाद ही होगा उसी प्रकार  Nibba Nibbi का मतलब भी दो कम उम्र वाले प्रेमी जो प्रेम में होकर बेवकूफी वाले कसमे और वादे वाले डायलॉग देंगे। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरूर बताइये और हमे Instagram और Face Book पर भी फॉलो कर सकते है। 

click here for Best Motivational Quotes in English

This Post Has One Comment

Leave a Reply