You are currently viewing Micro Intraday Trading on 44 Moving Average is Best in Hindi
Micro Intraday Trading on 44 Moving Average

Micro Intraday Trading on 44 Moving Average is Best in Hindi

ये बिलकुल ही आम धरना है कि शेयर बाजार से बड़ी कमाई की जा सकती है लेकिन यह इतना आसान नहीं है। लेकिन अगर हम कुछ अलग या बेहतर स्ट्रेटिजी के साथ लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्ट करे तो ऐसा होना सम्भव है।

ऐसा ही कुछ इक्विटी मार्केट में Micro Intraday Trading में भी संभव हो सकता है बस इसे सुरक्षित करने के लिए कुछ खास सिस्टम या मेथड को डिसिप्लिन के साथ फॉलो करना होगा। 

Micro Intraday Trading को समझने से पहले ये समझते है कि Intraday Trading क्या है ?

Intraday Trading क्या है?

Intraday Trading एक ही दिन के भीतर बाजार बंद होने से पहले स्टॉक खरीदने और बेचने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निवेश करना नहीं है, बल्कि स्टॉक इंडेक्स की गतिविधियों को नियंत्रित करके तुरंत लाभ कमाना होता है।

इसलिए, स्टॉक ट्रेडिंग से लाभ कमाने के लिए शेयरों की कीमत में बदलाव की बारीकी से निगरानी की जाती है।

मान लीजिए कि आपने बाजार के खुलने पर एक स्टॉक में निवेश किया और देखा कि आप अपनी इच्छानुसार लाभ कमा रहे हैं, तो आप उस स्टॉक को बेच सकते हैं और उसी समय बाहर निकल सकते हैं।
Intraday Trading में भले ही आप उसी ट्रेंडिंग सेशन में शेयर नहीं बेचते हैं, वे अपने आप बिक जाते हैं।

इसका मतलब है कि आपको लाभ हो या हानि, गणना उसी दिन की जाती है। डिलीवरी ट्रेडिंग में आप जब तक चाहें स्टॉक रख सकते हैं। इंट्रा डे में एक बात यह भी है कि आपको ज्यादा ब्रोकरेज देना पड़ता है। हां, लेकिन इस ट्रेडिंग की खास बात यह है कि आप जब चाहें बाहर जा सकते हैं।

चलिए यहां हम आपको Micro Intraday Trading से परिचय कराते है।

Micro Intraday Trading क्या है?

Micro Intraday Trading, Intraday Trading  की तर्ज पर ही एक घंटे के भीतर बाजार बंद होने से पहले स्टॉक खरीदने और बेचने की प्रक्रिया है।

इसे One Hour Trading भी कह सकते है। अब यह वन ऑवर बाजार खुलने के बाद और बंद होने से पहले कोई भी समय हो सकता है। इस टाइम को हम अपने अनुसार सेट कर सकते है। 

 Micro Intraday Irading on 44 Moving Average is best 

Micro Intraday Trading के लाभ

  1. Micro Intraday Trading एक तरह से पार्ट टाइम जॉब है। जिसमे  वन ऑवर वर्क करके फ्री हो सकते है। ये उन लोगो के लिए बेस्ट है जिनके पास टाइम की शॉर्टेज होती है। 
  2. Micro Intraday Trading  में सही ट्रेडिंग करके डेली इनकम जनरेट की जा सकती है। जिससे डेली एक्सपेंसेस किया जा सकता है। 
  3. इस तरह के वर्क में आपके ऊपर कोई बॉस नहीं होता है।
  4. इस तरह का वर्क कही भी बैठ कर किया जा सकता है। इसमें नो प्लेस रेस्ट्रिक्शन होती है।  

Micro Intraday Trading के नुकसान

  1. जिस तरह इसमें फ़ास्ट इनकम होती है उसी तरह इसमें फ़ास्ट लॉस भी होता है। 
  2. कई बार ऐसा देख जाता है है की इंट्राडे ट्रेडर्स ट्रेड के प्रति व्यसनी हो जाते है। प्रॉफिट हो या लॉस वो लगे रहते है। नुकसान की भरपाई में, ज्यादा प्रॉफिट के चककर में। 
  3. कई रिसर्च में पाया गया इस तरह के व्यसनी अक्सर स्वास्थ्य समस्याओ से ग्रसित हो जाते है। तनाव और कई तरह की समस्याओ से घीरे रहते है। 

Micro Intraday Trading की गलतिया

  1. कई बार ट्रेडर्स एंट्री तो इंट्राडे के तौर पर करते है पर लॉस होने पर सौदे को काटते नहीं है बल्कि अपनी पोजीशन को नेक्स्ट डे या उससे भी अधिक दिनों तक कैरी करते है। जो की गलत है। इंट्राडे को इंट्राडे के तरिके से करना चाहिए। 
  2. कई बार ट्रेडर्स बिना किसी सिस्टम के ही ट्रेडिंग करते है। मेथड कोई भी हो उसे सिस्टेमेटिक ढंग से फॉलो करना चाहिए। एक ही मेथड पर डिसिप्लिन के साथ लगातार ट्रेड करने से ही उस मेथड मास्टरी की जा सकती है।  
  3. न्यूज या टिप पर ट्रेडिंग करने से इंट्राडे ट्रेडों की भरपाई भी करनी पड़ती है। कोई भी ईवेंट या न्यूज़ ट्रेड करके लाभ नहीं कमाता है। कभी-कभी ये न्यूज़ या इवेंट छोटे ट्रेड्स के लिए केवल एक जाल होती हैं।

Micro Intraday Trading में करने के लिए 3 चीजें

  1. Micro Intraday Trading में ट्रेडिंग करने के लिए सबसे पहले अपना टाइम फिक्स करना चाहिए। क्योकि शेयर मार्किट के मोटे तौर पर तीन फेज होते है।
    इनमे से कोई एक फेज को चुन कर उसी फेज में ही ट्रेड करे। 

image

2 शेयर मार्किट में लगभग 6000 से भी ज्यादा स्टॉक है। उनमे से केवल हाई से मीडिअम वोलैटिलिटी वाले स्टॉक में ही ट्रेड करना चाहिए।

3 हमे वही ट्रेडिंग करनी चाहिए जो हमे सूट करती हो। Micro Intraday Trading हो swing हो या investing केवल वो तरीका चुनो जिसमे हम कम्फर्टेबल हो।

Micro Intraday Trading स्ट्रेटेजी 44 SMA पर

https://www.youtube.com/watch?v=0igedWz9xD0

यह Micro Intraday Trading Siddharth Bhanushali Sir के द्वारा प्रदत है।

1 Time Frame

Micro Intraday Trading  को सही Time frame पर करना आवश्यक है। क्योकि ये ट्रेड बहुत ही शार्ट टाइम पीरियड के लिए होता है  हमारा टाइम फ्रेम भी शार्ट होना चाहिए। हमे इसके लिए Micro Intraday Trading on 44 Moving Average Time Frame  5 /15 min  सही रहेगा।

बाजार बंद होने के बाद स्टॉक सिलेक्शन –

Micro Intraday Trading में रात में या बाजार बंद होने बाद स्टॉक सिलेक्शन करना ठीक रहेगा। इसके लिए Nifty 50 या Nifty 200 के स्टॉक को फ़िल्टर कर सकते है।

Micro Intraday Trading on 44 Moving Average

सही स्टॉक सिलेक्शन – 

सही स्टॉक सिलेक्शन के लिए ऐसे स्टॉक का सिलेक्शन करना होगा जिसका 44 सिंपल मूविंग एवरेज बुलिश या राइजिंग हो। ये काम किसी भी सॉफ्टवेयर की मदद से या मैनुअली भी कर सकते है। 
इस तरह के केवल A Class 3 से 5 स्टॉक को ही सेलेक्ट करके एक Excel या किसी Notebook में लिख कर रखना है। (side ways और falling ways  को छोड़ दे)

इसमें भी हम निम्न तरिके से स्टॉक सिलेक्शन कर सकते है

image

Micro Intrday Trading
micro intraday trading on 44 moving average chart

एंट्री पॉइंट 

एंट्री उस ग्रीन कैंडल पर होनी चाहिए जिस कैंडल परस्टॉक का प्राइस 44 सिंपल मूविंग एवरेज पर सपोर्ट ले रहा है। उस स्टॉक को एंट्री कैंडल के हाई पॉइंट पर बाय करे।

5 स्टॉप लॉस –

जो ग्रीन कैंडल 44 सिंपल मूविंग एवरेज पर सपोर्ट ले रही है वो वाली कैंडल का लौ पॉइंट ही स्टॉप लॉस रखना चाहिए। 

image

6 टारगेट –

जो ग्रीन कैंडल  44 सिंपल मूविंग एवरेजc पर सपोर्ट ले रही है उस एंट्री कैंडल के हाई और low के अंतर का दुगुना ही टारगेट होता है। (1 : 2 )

माना की सिलेक्टेड ग्रीन कैंडल का हाई 100 है और लौ 98 

High और Low का अंतर            100 -98  =2  

High और Low का अंतर का दुगुना  2*2 =4  

यानि टारगेट होगा                100 +4  =104  

7 क्वांटिटी– 

यह पॉइंट टोटली ट्रेड करने वाले की रिस्क क्षमता पर डिपेंड करता है। केवल उतनी ही क्वांटिटी बाय करनी चाहिए जितनी की अगर बैक तो बैक स्टॉप लॉस हिट तो ज्यादा नुकसान न हो साथ ज्यादा दुःख भी न हो। 

इसी तरह हम बाजार में शॉर्टिंग या सेल भी कर सकते है। 

Micro Intraday Trading के एडवांटेज 44 SMA पर

  1. इस तरह के स्ट्रेटेजी में आपके पास टाइम ही टाइम होता है।  
  2. इसमें पर ट्रेड रिस्क डिफाइन रहता है। आप अपने हिसाब से हर ट्रेड पर 300 से 500 रूपये का रिस्क ले सकते है। एक दिन में 5 लॉस ट्रेड बंद (300*5 =1500 लॉस, 500 *5 =2500 लॉस)
  3. अगर आप इस सिस्टम पर ट्रेड करते है तो आपके इमोशन भी कंट्रोल में रहते है। 
  4. इस तरह के ट्रेड को कम कैपिटल यानी 2000 से 10000 तक में किया जा सकता है। 

Micro Intraday Trading के डिसएडवांटेज 44 SMA पर 

  1. इस मेथड के सिस्टम पर कभी कभी ट्रेड नहीं मिलेंते है। 
  2. कभी कभी मार्किट गैप अप या गैप डाउन भी खुलते है।
  3. इस मेथड के सिस्टम पर आप अपने चॉइस के स्टॉक नहीं खरीद सकते है। 
  4. कभी कभी बैक टू बैक स्टॉप लॉस भी हों सकते है। 

This Post Has One Comment

Leave a Reply