You are currently viewing 44 Moving Average is Best | 44 Moving Average in Hindi
44 Moving Average

44 Moving Average is Best | 44 Moving Average in Hindi

शेयर मार्किट में जब हम ट्रेडर होते है तब हमें बाजार को टेक्निकल एनालिसिस के चश्मे से देखना होता है। इस तरह के एनालिसिस में प्राइस ही सबसे महत्वपूर्ण होती है׀ लेकिन टेक्निकल एनालिसिस की मदद से ट्रेडिंग करते समय मार्केट के सेंटिमेंट को समझने के लिए केवल प्राइस ही पर्याप्त नहीं हैं׀ मार्केट की एक बेहतर तस्वीर पाने के लिए ट्रेडर्स विभिन्न प्रकार के इंडिकेटर और ऑसीलेटर का उपयोग करते है उनमें से एक है 44 Moving Average  

इस ब्लॉग में, हम44 Moving Average (in hindi) indicator पर चर्चा करेंगे׀ यह इंडिकेटर ट्रेडर्स को न सिर्फ बाज़ार की स्थिति समझने में मदद करता है, बल्कि बेहतर ट्रेडिंग निर्णय लेने में भी मदद करता है׀ 
टेक्निकल एनालिसिस के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के मूविंग एवरेज उपलब्ध है, उनमे से हम केवल 44 Moving average चर्चा करेंगे।

44 moving average kya hai  को समझने से पहले हम Moving average को समझने का प्रयास करते है। 

MOVING AVERAGE का अर्थ

Moving Average  =का हिंदी अर्थ है – गतिशील औसत

Moving Average दो शब्दों से मिलकर बना है मूविंग (गतिशील) यानि की जिसमे गति करने की योग्यता हो। और Average (औसत) यानि जिसका माध्य निकला गया हो।   

उदाहरण के लिए, मान लीजिये कि हमने कुछ बुक्स खरीदी है। सब बुक्स की कीमत कुछ यु है 

4  बुक्स के लिए Moving average की गणना:
(कुल कीमत )B1+ B2 + B3 + B4 /(कुल बुक्स) 4
560 / 4 = 140

ये 140 हमारा औसत है। 

बुक्स 

 कीमत 

 1 

 100 

 2 

 160 

 3 

 120 

 4 

 180 

  कुल बुक्स =4 

 कुल कीमत =560 

यही औसत बुक्स की और ज्यादा खरीद के साथ अलग अलग होता रहेगा इसी बदलते औसत को मूविंग एवरेज या गतिशील औसत कहते है। जैसे 

अब इसका मूविंग एवरेज 1050 है। 

इस तरह जब औसत किसी विशेष तत्थ (इसमें वह तत्थ बुक्स की संख्या है) की वजह से बदलता रहता है। तो उसे मूविंग एवरेज या सिंपल मूविंग एवरेज कहते है। 

 बुक्स 

 कीमत 

 1 

 100 

 2 

 160 

 3 

 120 

 4 

 180 

 5 

 150 

 6 

 200 

 7 

 140 

 कुल बुक्स =7 

 कुल कीमत = 1050

इस तरह जब औसत किसी विशेष तत्थ (इसमें वह तत्थ बुक्स की संख्या है) की वजह से बदलता रहता है। तो उसे मूविंग एवरेज या सिंपल मूविंग एवरेज कहते है। 

अब यदि हम केवल लास्ट 5 बुक्स का एवरेज निकले तो एवरेज कुछ अलग होगा जैसे

अब हमारा औसत 158 है। 

  बुक्स 

कीमत 

 3 

 120 

 4 

 180 

 5 

 150 

 6 

 200 

 7 

 140 

 कुल बुक्स =5 

 कुल कीमत =790 

 

इस तरह सिंपल मूविंग एवरेज एक विशिष्ट अवधि के दौरान किसी स्टॉक की एवरेज प्राइस की गणना करने के लिए बनाई जाती है। अधिकांश मूविंग एवरेज क्लोजिंग प्राइस पर आधारित होते हैं; उदाहरण के लिए, 50-दिनों का सिंपल मूविंग एवरेज पचास दिनों के क्लोजिंग प्राइस को 50 से विभाजित करने का योग है। जैसा कि इसके नाम का तात्पर्य है, एक मूविंग एवरेज एक औसत है जो गतिशील है। नया डेटा अपडेट होते ही पुराना डेटा हट जाता है, जिससे औसत समय के पैमाने के साथ आगे बढ़ जाता है।

SMA=Sum / n

​​​SUM  – कैंडल की क्लोजिंग प्राइस ;
 N – गणना अवधियों की संख्या।​

44 MOVING AVERAGE के बारे में सब कुछ

44 MOVING AVERAGE का अर्थ

44 Moving Average in Hindi
44 Moving Average की गणना करने के लिए 44 कण्डेल के क्लोजिंग प्राइस को 44 से विभाजित करके प्राप्त किया है। अब ये कैंडल 5 /15 /30 या किसी भी टाइम फ्रेम से मिल कर बने हो।

Moving Average को multiple time frame का average भी कहा जा सकता है, क्योकि टेक्निकल एनालिसिस में कई अलग अलग टाइम फ्रेम के सामान्य Average को, चार्ट पर एक साथ एक लाइन पर दिखाया जा सकता है। 

यह 44 Moving Average  Siddharth Bhanushali Sir के द्वारा प्रदत है।

https://www.youtube.com/watch?v=utug3pZuHrA
44 Moving Average

44 Moving Average strategy

44 Moving Average Time Frame

किसी भी Moving Average को किसी न किसी टाइम फ्रेम में रख कर देखा जाता है। जब भी Moving Average का उपयोग करते है, तो सही Time Frame को चुनना बहुत जरुरी है! टेक्निकल एनालिसिस में अलग अलग ट्रेडिंग के लिए अलग अलग टाइम फ्रेम होता है। शेयर बाजार में किसी भी स्टॉक को किसी विशेष Time Range का Moving Average देख कर यह पता लगाया जा सकता है कि वह स्टॉक का प्राइस किस तरफ जा रही है,क्या  प्राइस बढ़ रही है या घट रही है। उसी प्रकार 44 Moving Average  को भी ट्रेड के अनुसार ही सही टाइम फ्रेम का चुनाव करना चाहिए।

 

 टाइम फ्रेम

 

 Stock selection 

 buy /sell /exit 

  Investment  

 monthly 

 weekly 

positional 

 weekly 

daily 

   swing  

daily 

75 min 

   intraday 

 4 hours 

  30 /15 min 

 micro intraday 

  30 min 

  5 min 

44 Moving average को किसी भी Time Frame पर देख सकते है। बस उससे पहले यह  देखना होगा  आप किस तरह के ट्रेडर है उसी प्रकार का Time Frame यूज़ कर सकते है। सिर्फ monthly Time Frame पर नहीं कर सकते है। 

44 MOVING AVERAGE पर STOCK SELECTION

44 Moving average पर stock selection करना बहुत  आसान है। आप दो तरह से stock selection कर सकते हो 

  1. जब आप long या buy करना चाहते हो तो 44 Moving average (rising) ऊपर की तरफ उठता हुआ होना चाहिए।  
  2. यदि आप short या sell करना कहते तो 44 Moving average(falling)  निचे की तरफ गिरता हुआ चाहिए।

Micro Intraday Trading on 44 Moving Average

44 MOVING AVERAGE पर ENTRY

44 Moving average पर entry करना बहुत भी आसान है। आप दो तरह से  entry कर सकते हो 

  1. जब आप long या buy करना चाहते हो तो 44 Moving average (rising) ऊपर की तरफ उठता हुआ होना चाहिए और green कैंडल उसपर support लेती हुए हो। 
  2. यदि आप short या sell करना कहते तो 44 Moving average(falling)  निचे की तरफ गिरता हुआ चाहिए और red  कैंडल उसपर resistance लेती हुए हो। 

44 MOVING AVERAGE पर ENTRY

44 MOVING AVERAGE पर TARGET सेट करना

44 Moving average पर टारगेट सेट करने के लिए एंट्री वाली कैंडल के हाई और low को मार्क करना चाहिए। बेसिक्ली ये उस एंट्री कैंडल के हाई और low के अंतर का दुगुना होता है। जैसे एंट्री कैंडल का हाई 100 है और low  90 है  हमारा टारगेट होगा  High और Low का अंतर                      100 -90 =10  High और Low का अंतर का दुगुना       10 *2 =20 यानि हमारा टारगेट होगा                    100 +20 =120
44 MOVING AVERAGE पर TARGET सेट करना

44 MOVING AVERAGE को SCAN करना

44 Moving Average को स्कैन करने के लिए या तो किसी Paid software मदद ले लो जो हमे पुरे Nifty 50 /Nifty 100 या जितने भी स्टॉक चाहे उतने स्टॉक को कुछ ही सेकेंडो में स्कैन के देगा या फिर ये काम हम free software में मनुअल भी कर सकते है पर थोड़ा टाइम ज्यादा लगेगा। 

44 MOVING AVERAGE पर PRICE को SCAN करना

“Software for 44 Moving Average”
44 Moving A
verage पर प्राइस को मनुअली ही स्कैन जा सकता है।कोई भी Software चाहे वो paid या free प्राइस को स्कैन नहीं कर सकता है।software for 44 moving average

निष्कर्ष

स्टॉक मार्किट में 44 Moving Average बाजार के सेंटिमेंट को समझने में सहयता करता है। यह इंडिकेटेड बताता है कि किसी शेयर की प्राइस है वह किस ओर जा रही है,अगर वह बढ़ रही है तो 44 मूविंग एवरेज भी बढ़ेगा और अगर शेयर की प्राइस कम हो रही है तो 44 मूविंग एवरेज भी घटेगा।  इस प्रकार हम 44 Moving Average के अनुसार मार्किट में परफेक्ट एंट्री करके प्रॉफिट ले सकते है। परन्तु हमे यह बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए की यह एक इंडिकेटेड मात्र है जिसे हमें डिसिप्लिन के साथ यूज करना चाहिए। 

This Post Has 4 Comments

Leave a Reply